Riport- Triloki Singh:बिहार के 24 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, दो दिनों तक बारिश और ओले गिरने की चेतावनी पटना केंद्र ने जारी कीपर्वतीय क्षेत्रों से आ रही ठंडी पछुआ हवा से बिहार सहित आसपास के राज्यों के मैदानी इलाकों में कनकनी बढ़ गई है। बुधवार को 12 जिलों का तापमान सामान्य से काफी नीचे होने के कारण बुधवार को लगातार तीसरे दिन कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। कई जिलों में धूप ही नहीं निकली। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अधिकतम तापमान में आ रही गिरावट के कारण अगले 24-48 घंटों में 24 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया है। पटना, गया, पूर्णिया, भागलपुर, सुपौल, पूर्वी चंपारण, अररिया, दरभंगा, गोपालगंज शीतलहरी की चपेट में रहेंगे।22 और 23 जनवरी को बारिश के साथ ओले गिरने के आसार :मौसम विज्ञानी की मानें तो दिन के तापमान में सामान्य से काफी अंतर होने की वजह से इन जिलों में कोल्ड घोषित किया गया है। 22-23 जनवरी को पटना सहित राज्य के कई जिलों में बारिश और ओला गिरने के भी आसार हैं। 24 जनवरी के बाद मौसम में आंशिक सुधार होने के आसार हैं।पटना का अधिकतम तापमान भी 15 डिग्री से नीचे :वहीं, पटना का अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री लुढ़ककर सामान्य से सात डिग्री तक नीचे आ गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया में 0.9 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री दर्ज किया गया।