छठे मुंबई ग्लोबल इंडिया अवार्ड व ब्यूटी कॉन्टेस्ट का सफल आयोजन,बॉलीवुड फिल्म-टीवी सितारों ने की शिरकत

राजू बोहरा नयी दिल्ली / वरिष्ठ पत्रकार

मुंबई ग्लोबल साप्ताहिक पत्र समूह द्वारा संचालित “मुंबई ग्लोबल इंडिया अवार्ड २०२० और ब्यूटी कॉन्टेस्ट पेजेंट समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। द क्लब, डी.एन.( नगर, एसिक नगर), अंधेरी पश्चिम, मुंबई में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में अवार्ड फंक्शन का छठा और ब्यूटी कॉन्टेस्ट पेजेंट का यह तीसरा सीजन था।

इस रंगारंग आयोजन मेंं फिल्मोद्योग के अतिरिक्त दूसरे उद्यम क्षेत्र के बहुत से लोग शामिल हुए तथा इस प्रोग्राम को आकर्षक व मनोरंजक बनाया। प्रसिद्ध एक्टर अमन यतन वर्मा ने इस विविधरंगी आयोजन की एंकरिंग की तो “दिल का क्या कसूर” फेम सीनियर एक्टर पृथ्वी ने अपनी प्यारी प्यारी बातें शेयर की और मंच को जगमगा दिया। फिर पृथ्वी को भी विशेषरूप से अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

तेज सप्रू भी अवार्ड प्राप्त करनेवाले कलाकारों में सम्मिलित थे और दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया। कुछ विलंब के साथ हास्य कलाकार राजपाल यादव भी आये और अवार्ड देने के पूर्व उनके हाथों कुछ कलाकार, टेक्निशियन और दूसरे लोगों को अवार्ड दिलवाया गया। इस क्रम में ब्राईट आऊटडोर होर्डिंग्स के प्रमुख योगेश लखानी को भी सम्मानित किया गया। अन्य प्रमुख कलाकारों में अली खान और अभिनेत्री आरती नागपाल के नाम उल्लेखनीय हैं। दक्षिण के प्रोड्यूसर रमेश बाबू व एक्जीक्यूटिव/ एसोसिएट प्रोड्यूसर संजय सिंह तथा रायपुर के चिकित्सक डॉ० अजय सहाय भी पुरस्कृत होनेवाले प्रमुख लोगों में थे। कॉमेडियन सुनील पाल ने दर्शकों को हँसाने का प्रयास किया और अवार्ड भी प्राप्त किया।
   जो लोग जूरी सदस्य थे, उनके नाम हैं – पृथ्वी, आरती नागपाल, डॉ० अजय सहाय, जानकी मुखी, श्वेता माटे और संजय सिंह। इस सुंदर आयोजन की निर्देशिका और प्रतिभागियों की प्रशिक्षिका (ग्रूमर) पुणे की पल्लवी शर्मा कौशिक थीं। अनीता सिंह चौहान उत्तर प्रदेश की ब्रांड एंबेसडर थीं और उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। अन्य ताज धारण करनेवाली असम की सृष्टि चंदना, उड़ीसा की रामेश्वरी नंदा भी शामिल थीं। दुबई से आई सृष्टि तिवारी ने मेकअप का कार्यभार संभाला था तो मंचीय व्यवस्था अजहर हुसैन की थी।

होर्डिंग पब्लिसिटी की कमान शब्बीर खान के हाथ में थी, आयोजन व्यवस्था में फिल्म निर्माता रईस खान सक्रिय थे तो लेखकीय प्रभारी व परिचयात्मक आलेख लेखक उमेश सिंह चंदेल थे। मुंबई ग्लोबल पत्र समूह के मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राजकुमार तिवारी ने इस महती कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम की आशातीत सफलता पर राजकुमार ने सभी आगंतुक, प्रतिभागी, जूरी सदस्य का आभार व्यक्त किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Enable Notifications    OK No thanks