कोरोना के 1000 से अधिक नये मामले आने से संक्रमितों की संख्या 13 हजार के पार हुई

पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 1007 नये मामले दर्ज किये जाने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 13 हजार 387 पर पहुंच गयी तथा इस दौरान इस संक्रमण के कारण 23 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 437 हो गया है

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पार पहुंच गयी है। राज्य में अब तक 3205 लोग संक्रमित हुए हैं तथा पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सात लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 194 हो गयी है

मंत्रालय के अनुसार देश के 32 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-

राज्य………………..संक्रमित….ठीक हुए…..मौत

आंध्र प्रदेश …………534………20………..14

अंडमान निकोबार……11……….10…………0

अरुणाचल प्रदेश……..1………..0……………0

असम………………..35…………5………….1

बिहार………………..80………..37…………1

चंडीगढ़……………..21…………9………….0

छत्तीसगढ़ ………….33………..23…………0

दिल्ली ………….1640………..51……….38

गोवा …………………7………….6………….0

गुजरात……………930………..73………..36

हरियाणा ………….205………43……………3

हिमाचल प्रदेश……..35……….16…………..1

जम्मू-कश्मीर……..314………38……………4

झारखंड……………..28………..0……………2

कर्नाटक……………315………82…………..13

केरल………………395……..245……………3

लद्दाख……………….18……….14……………0

मध्य प्रदेश………….1120………64……….53

महाराष्ट्र…………..3205…….300………194

मणिपुर…………………2………..1…………0

मेघालय……………….7…………0…………1

मिजोरम………………1………….0…………0

नागालैंड……………..0………….0…………0

ओडिशा ……………60……….19…………1

पुड्डुचेरी ………………7………….1………….0

पंजाब …………….186………..27………..13

राजस्थान ……….1131………164…………3

तमिलनाडु……….1267……..180………..15

तेलंगाना…………..700……..186………..18

त्रिपुरा ………………..2…………1………….0

उत्तराखंड ………….37…………9…………0

उत्तर प्रदेश…………805………74………..13

पश्चिम बंगाल …….255………51…………10

कुल……………..13387…..1749……..437

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Enable Notifications    OK No thanks